Trump New Threat To Iran: ट्रंप ने ईरान को दी अब बड़ी धमकी, ईरान बोला- पड़ोस के तेल-गैस ठिकानों को आग लगा देंगे

'देखो आज इन पागल बदमाशों का क्या होता है..' ट्रंप ने ईरान को दी अब बड़ी धमकी, ईरान बोला- पड़ोस के तेल-गैस ठिकानों को आग लगा देंगे

US Donald Trump New Threat To Iran Middle East Conflict Breaking

US Donald Trump New Threat To Iran Middle East Conflict Breaking

Trump New Threat To Iran: मिडिल ईस्ट में जारी जंग भयानक होती जा रही है। आज अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 14वां दिन है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब बड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान के बारे में बोलते हुए अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि 'देखो आज इन पागल बदमाशों का क्या होता है' साथ ही ट्रंप ने कहा कि ईरान शासन से जुड़े लोगों को मारना उनके लिए 'बहुत बड़ा सम्मान' है। वहीं ट्रंप ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की भी आलोचना की और कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स झूठ फैला रहा है और कह रहा कि हम जीत नहीं रहे। जबकि हमने ईरान के नेवी और वायुसेना को लगभग खत्म ही कर दिया है।

ट्रंप का पूरा पोस्ट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर लिखा, ''हम ईरान के आतंकवादी शासन को पूरी तरह से खत्म कर रहे हैं, मिलिट्री, आर्थिक और दूसरे तरीकों से, फिर भी, अगर आप फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़ेंगे, तो आप गलत सोचेंगे कि हम जीत नहीं रहे हैं। ईरान की नेवी खत्म हो गई है, उनकी एयर फोर्स अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ खत्म किया जा रहा है, और उनके नेताओं का धरती से नामोनिशान मिटा दिया गया है।''

ट्रंप ने आगे लिखा, ''हमारे पास बेमिसाल फायरपावर, अनलिमिटेड गोला-बारूद और बहुत समय है- देखो आज इन पागल बदमाशों का क्या होता है। वे 47 सालों से पूरी दुनिया में बेगुनाह लोगों को मार रहे हैं, और अब मैं, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर, उन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।''

US Donald Trump New Threat To Iran Middle East Conflict Breaking

 

ईरान बोला- पड़ोस के तेल-गैस ठिकानों को आग लगा देंगे

इससे पहले कल ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के बिजली ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर देगा और आज फिर इस तरह की धमकी। जिसके बाद ईरान ने ट्रंप के बयान पर पलटवार किया है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को धमकी देते हुए कहा है कि अगर किसी भी ईरानी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर साइट पर हमला किया गया तो पूरे मिडिल ईस्ट को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। ईरान के किसी भी बिजली, तेल और गैस ठीकनों पर हमला नहीं किया जाना चाहिए। ईरान ने कहा हमले के बदले में वह पड़ोस के उन सभी तेल और गैस ठिकानों को आग में जलाकर तबाह कर देगा। जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी लाभान्वित होते हैं।

ट्रंप जीत का दावा भी कर चुके

ज्ञात रहे कि हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरान से जंग में जीत का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा कि युद्ध ख़त्म होने के पहले नहीं कहना चाहिए लेकिन अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के भीतर नतीजा तय हो गया था और अमेरिका ने जीत हासिल कर ली थी। लेकिन मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना का अभी ऑपरेशन जारी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि अब युद्ध जल्दी समाप्त हो सकता है क्योंकि ईरान में अब टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। अमेरिका ने ईरान के नेवी और वायुसेना को लगभग खत्म कर दिया है और वहां के क्रूर शासक खामेनेई के साथ-साथ और उनके कमांडर भी मारे गए हैं। अमेरिका ने वो कर दिखाया है जो पहले कभी किसी ने नहीं देखा और न कोई कर पाया। ट्रंप ने कहा कि हमने दुनिया को परमाणु खतरे से बचाया है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली सेना है।

जंग में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत

28 फरवरी से शुरू हुए ईरान और 'अमेरिका-इजरायल' जंग में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों (आम लोग और सैनिक) की मौत हो चुकी है और करीब 2000 से अधिक लोग घायल हैं। ईरान में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ-साथ कई ईरानी शीर्ष कमांडर और नेता भी मारे गए हैं। साथ ही इस संघर्ष में ईरान में बड़ी संख्या में घर और बुनियादी सार्वजनिक ढांचे भी नष्ट हुए हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका के 7 सैनिक मारे गए हैं और कई सैनिक घायल हैं। जबकि इरानी हमलों में इजरायल के अलावा यूएई, बहरीन, क़तर, कुवैत जैसे खाड़ी देशों का भी व्यापक नुकसान हुआ है.

अमेरिका का मिलिट्री विमान इराक में गिरा; ईरान युद्ध में अब तक 4 सैन्य विमान खो चुका US, 7 अमेरिकी सैनिक मारे गए, पढ़ें