ईरान से भीषण जंग के बीच ट्रंप का नया बयान; कहा- हमारे पास हथियारों की अनलिमिटेड सप्लाई, युद्ध हमेशा के लिए भी लड़ा जा सकता
US Donald Trump New Statement On Iran War Breaking News
US-Israel Attack On Iran: 'इजरायल-अमेरिका' और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस जंग में एक-दूसरे पर किए जा रहे भीषण हमले में ईरान-इजरायल में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से अधिक लोग घायल हैं। अमेरिका-इजरायल ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को भी मार दिया है। साथ ही कई ईरानी शीर्ष कमांडर और नेता भी मारे गए हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका के 4 सैनिक भी शहीद हुए हैं। इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। जिसमें ट्रंप ने ईरान को अमेरिका की दबिश दिखाई है और एक बार फिर अमेरिका के सामने झुकने के लिए चेताया है।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US के मीडियम और अपर-मीडियम ग्रेड के हथियारों का स्टॉक आज अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है और वॉशिंगटन के पास इन हथियारों की 'लगभग अनलिमिटेड सप्लाई' है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि इन हथियारों के इस्तेमाल से बहुत कामयाबी के साथ युद्ध हमेशा के लिए भी लड़ा जा सकता है। क्योंकि अमेरिका के पास जो हथियार हैं, वो दूसरे देशों के सबसे अच्छे हथियारों से बेहतर हैं। ट्रंप ने कहा कि सबसे ऊंचे लेवल पर, हमारे पास अच्छी सप्लाई है। इसी बयान के साथ ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी हमला बोला है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर लिखा, ''यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड पर, कभी इतना ज़्यादा या बेहतर नहीं रहा- जैसा कि आज मुझे बताया गया, हमारे पास इन हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है। सिर्फ़ इन सप्लाई (जो दूसरे देशों के सबसे अच्छे हथियारों से बेहतर हैं!) का इस्तेमाल करके युद्ध "हमेशा" और बहुत कामयाबी से लड़े जासकते हैं। सबसे ऊंचे लेवल पर, हमारे पास अच्छी सप्लाई है, लेकिन हम वहां नहीं हैं जहां हम होना चाहते हैं। हमारे लिए बहुत ज़्यादा हाई ग्रेड हथियार बाहरी देशों में जमा हैं।''
ट्रंप ने आगे कहा, ''नींद में सोए जो बाइडेन ने अपना सारा समय और हमारे देश का पैसा, यूक्रेन के पी.टी. बरनम (ज़ेलेंस्की!) को सब कुछ दे दिया - सैकड़ों अरबों डॉलर की कीमत - और, जबकि उन्होंने इतना सारा सुपर हाई एंड मुफ़्त में दे दिया (मुफ़्त!), उन्होंने इसे बदलने की ज़हमत नहीं उठाई। खुशकिस्मती से, मैंने अपने पहले टर्म में मिलिट्री को फिर से बनाया, और ऐसा करना जारी रख रहा हूं। यूनाइटेड स्टेट्स के पास स्टॉक है, और वह बड़ी जीत के लिए तैयार है!!!''
