उर्वशी रौतेला ने जन्मदिन पर पर्यावरण की रक्षा के लिए 100 पौधे लगाने का लिया संकल्प

Urvashi-Rautela

मुंबई Urvashi Rautela बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण की रक्षा के लिए 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर कुछ बहुत ही खास संकल्प किया है। उर्वशी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 100 पौधा लगाने का संकल्प लिया है। उर्वशी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव में थीं, लेकिन पर्यावरण और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को नहीं भूलते हुए वह एक संकल्प लेती है जो दुनिया में हर किसी के लिए प्रेरणा के लायक है।

उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उर्वशी वीडियो में पौधा रोपती हुई दिखाई दे रही है। उर्वशी ने लिखा, इए हम सब अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने जन्मदिन पर 100 पेड़ लगाने का संकल्प लें। पेड़ लगाने से पृथ्वी को वनों की कटाई से बचाने में मदद मिल सकती है। 

उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर 'ब्लैक रोज' के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायल 2' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी सरवना के साथ 'द लीजेंड' के साथ तमिल फिल्म में शुरुआत करेंगी।