यूपीएसएससी ने लेखपाल और अवर अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की

यूपीएसएससी ने लेखपाल और अवर अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की

UPSSSC announces date for Lekhpal and Junior

UPSSSC announces date for Lekhpal and Junior

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने 7,994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया है।

इन अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर आवेदन करने वालों में से किया गया है। इसके अलावा अवर अभियंता (सिविल) की मुख्य परीक्षा भी निर्धारित कर दी गई है।

यह परीक्षा तीन मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।