UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

Anuj Agnihotri from Rajasthan tops

Anuj Agnihotri from Rajasthan tops

UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सर्विसेज परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जा चुका है. शुक्रवार (6 मार्च) को आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी किया है. इस रिजल्ट में 958 कैंडिडेट का चयन किया गया है. जिसमें राजस्थान कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया है. राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

958 उम्मीदवार सफल

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है.

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू - में आयोजित की जाती है.

1,087 रिक्तियों की घोषणा हुई थी

आयोग ने एक बयान में कहा कि 348 अनुशंसित प्रतिभागियों की उम्मीदवारी को अस्थायी रखा गया है. केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली 1,087 रिक्तियों की घोषणा की थी.

यूपीएससी के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक “सुविधा काउंटर” बनाया गया है. अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन के माध्यम से अपनी परीक्षाओं/भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं.