Lt Gen Dhiraj Seth to Succeed

सेना में बड़ा बदलाव, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली शीर्ष जिम्मेदारी

pp

Lt Gen Dhiraj Seth to Succeed

 भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने वर्तमान Vice Chief of Army Staff (VCOAS) Dhiraj Seth लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला Chief of the Army Staff (COAS) नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे 30 जून 2026 से सेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वर्तमान सेना प्रमुख Upendra Dwivedi जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

धीरज सेठ अप्रैल 2026 से Vice Chief of the Army Staff के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वे Southern Command सहित सेना के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लगभग चार दशक लंबे सैन्य अनुभव के साथ उन्हें भारतीय सेना के अनुभवी और रणनीतिक अधिकारियों में गिना जाता है।

उनकी नियुक्ति को भारतीय सेना में नेतृत्व की निरंतरता और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।