UP में निवेश का महाकुंभ: ₹24,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली 'हरी झंडी', 8 बड़ी कंपनियों के लिए 'लेटर ऑफ कंफर्ट' जारी

UP में निवेश का महाकुंभ: ₹24,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली 'हरी झंडी', 8 बड़ी कंपनियों के लिए 'लेटर ऑफ कंफर्ट' जारी

UP Mahakumbh of Investment

UP's 'Mahakumbh' of Investment

लखनऊ। UP's 'Mahakumbh' of Investment, उत्तर प्रदेश में 23984.54 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में आठ कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कंपनियां गौतमबुद्ध नगर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, हाथरस व मुरादाबाद में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करेंगी।

इन कंपनियों में से सबसे ज्यादा अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड द्वारा 16,139.5 करोड़ रुपये का निवेश गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा। अवाडा को पहले 11,399 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एलओसी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, लेकिन अब कंपनी ने निवेश की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

कैबिनेट की बैठक में शाजहांपुर में 589.98 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर ओएफबी टैक प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर में 669.03 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए इंडिया ग्लाइकौल्स प्राइवेट लिमिटेड को लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में 3805 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड, प्रयागराज में 269.31 करोड़ रुपये के निवेश को लेकरबिसलरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हाथरस में 1128.72 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एजीआइ कैन,गौतमबुद्ध नगर में 1146 करोड़ रुपये का निवेश को लेकर इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मुरादाबाद में 237 करोड़ रुपये के निवेश के लिए त्रिवेणी इंजीनियरिंग को एलओसी जारी करने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।