UP को मिलेगी प्रशासनिक मजबूती: 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की फील्ड में तैनाती, जानें किसे मिला कौन सा जिला

UP को मिलेगी प्रशासनिक मजबूती: 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की फील्ड में तैनाती, जानें किसे मिला कौन सा जिला

UP Set to Receive Administrative Boost

UP Set to Receive Administrative Boost

लखनऊ। UP Set to Receive Administrative Boost, प्रदेश को जल्द ही प्रशासनिक मजबूती मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार वर्ष 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती देने जा रही है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब प्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। 17 अप्रैल के बाद यहां वे प्रशासनिक कार्यों की बारीकियां समझेंगे और अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 17 अप्रैल को 2025 बैच के आइएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स (फेज-1) पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद इनकी जिलों में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। फील्ड में तैनाती के दौरान अधिकारियों की कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल का आकलन किया जाएगा। इसी मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती की जाएगी।

किस अधिकारी को कौन सा जिला हुआ आवंटित

अधिकारी का नाम आवंटित जिला
शक्ति दुबे मुरादाबाद
कोमल पुनिया इटावा
आदित्य विक्रम अग्रवाल अयोध्या
मयंक त्रिपाठी कुशीनगर
हेमन्त आगरा
संस्कृति त्रिवेदी हरदोई
रिया सेनी वाराणसी
शिवांश सुभाष जगाडे बलरामपुर
शिवम सिंह प्रयागराज
सलोनी गौतम मथुरा
सिद्धार्थ सिंह आजमगढ़
श्वेता लखनऊ
रेखा सियाक बांदा
आयुष जायसवाल अलीगढ़
आपूर्वा सिंह बस्ती
आयुष सैनी झांसी
मुकुल खण्डेलवाल गोरखपुर
थनीगैयारासन टी. आंबेडकरनगर
संदीप कुमार कानपुर नगर
रामभरोस सरन सहारनपुर
विद्यांशु शेखर झा बाराबंकी