यूपी कृषि विकास पर 70.61 करोड़ रुपये का निवेश

यूपी कृषि विकास पर 70.61 करोड़ रुपये का निवेश

UP

UP invests Rs 70.61 crore in agricultural development

  1. यूपी कृषि विकास पर 70.61 करोड़ रुपये होंगे खर्च।

  2. 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन' को 34.44 करोड़ आवंटित।

  3. केंद्रीय मंत्री ने एआई साथी 'भारत विस्तार-2026' किया लॉन्च।

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत कृषि क्षेत्र की क्षमता, कौशल विकास और उत्पादन वृद्धि संबंधी योजनाओं पर 70.61 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

इसमें सर्वाधिक 34.44 करोड़ रुपये की धनराशि सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के लिए आवंटित की गई है। कृषि क्षेत्र की क्षमता एवं कौशल विकास एवं उत्पादन वृद्धि योजना के तहत बचत के माध्यम से 29.49 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

नई संरचनाओं, मशीनों, उपकरणों की खरीद और परिसंपत्तियों के विकास के लिए 4.17 करोड़ रुपये, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के तहत कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया पर ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1.81 करोड़ रुपये, प्रशासनिक कार्यों के लिए 0.60 करोड़ रुपये, राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा के लिए 0.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर राजस्थान से किसानों के समर्पित एआइ साथी ‘भारत विस्तार-2026’ का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। यह नया प्लेटफार्म आधुनिक तकनीक के समन्वय से खेती-किसानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।