Amit Shah Helicopter- गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने संतुलन खोया; अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ, पायलट की सूझबूझ से हादसा टला
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने संतुलन खोया; अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, VIDEO देखें

Union Home Minister Amit Shah Helicopter Out Of Control Video

Union Home Minister Amit Shah Helicopter Out Of Control Video

Amit Shah Helicopter News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल, बिहार में अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने के दौरान अचानक अपना संतुलन खो दिया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर आगे जाने की बजाय पीछे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिया। गनीमत रही कि, कुछ ही देर में पायलट ने अपनी सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को कंट्रोल कर लिया और इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया।

हेलीकॉप्टर के अंदर थे गृह मंत्री अमित शाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद लौटते समय उनके साथ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, अमित शाह हेलीकॉप्टर के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, इस संबंध में अभी स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

वीडियो सामने आया