Union Cabinet Big Decisions| केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग खत्म; किसानों के लिए बड़ा फैसला, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग खत्म; मोदी सरकार ने किसानों के लिए लिया यह बड़ा फैसला, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी VIDEO

Union Cabinet Big Decisions Today Anurag Singh Thakur Latest Update

Union Cabinet Big Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कृषि और किसानों को लेकर एक अहम फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसले को लेकर जानकारी दी। ठाकुर ने बताया कि, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार (International Market) में फर्टिलाइजर की बढ़ती हुई कीमतों का प्रभाव भारत के किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि, रबी सीजन 2023-24 में फॉस्फेटिक और पोटैशिक खाद्यों के लिए 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2024 तक नाइट्रोजन के लिए 47.2 रूपय प्रति किलो, फास्फोरस के लिए 20.82 रूपय प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रूपय प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89  रूपय प्रति किलो की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. ठाकुर ने इससे किसानों को खाद्य रियायती कीमतों पर मिलती रहेगी और उनपर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमतों का असर नहीं पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि, रबी सीजन 2023-24 के लिए डीएपी के लिए 45 रूपय प्रति टन की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। जिससे किसानों को डीएपी की एक बोरी 1350 रूपय के पुराने रेट पर मिलेगी। इसी प्रकार यूरिया की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि, पहले भी इस दिशा में इस प्रकार का फैसला लिया चुका है, तब भी हमने न तो खाद्यों के स्टॉक में कमी आने दी थी और न ही खाद्यों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.