ऊना: हमीरपुर रोड स्थित कैफे में भीषण आग; लाखों का सामान खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू
Una: Massive Fire at Cafe on Hamirpur Road
Una: Massive Fire at Cafe on Hamirpur Road, हिमाचल के ऊना जिले के हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख गया। वहीं, सुबह सवेरे कैफे खाली होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग कैफे की रसोई से भड़की और देखते ही देखते पूरी रसोई में फैल गई। जिस कारण रसोई में रखे फ्रिज अन्य सामान जल कर राख हो गया। मौके पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और आधे घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
जिला अग्निश्मन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की उनको सुबह 6:40 पर आग की घटना की सुचना मिली थी। विभाग द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना कैसे हुई और इस दौरान कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका आकलन किया जा रहा है।