Ukraine Drone Attack on Moscow: यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना, धमाके से स्टोरेज टैंक की छत उड़ी; तस्वीरें देखें

Ukraine Drone Attack on Moscow: यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना, धमाके से स्टोरेज टैंक की छत उड़ी; तस्वीरें देखें

Ukraine Drone Attack on Moscow

Ukraine Drone Attack on Moscow

मॉस्को। Ukraine Drone Attack on Moscow, यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में ऑयल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया। यह रिफाइनरी शहर की सबसे अहम फ्यूल-प्रोसेसिंग सुविधाओं में से एक है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई। इसके बाद रिफाइनरी से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया।

Moscow

रूस की ऑयल रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला

सोशल मीडिया पर हमले को लेकर सामने आए वीडियो में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में स्टोरेज टैंक से टकराते यूक्रेनी अटैक ड्रोन का फुटेज दिखा, जिसमें टैंक का ढक्कन सैकड़ों फीट ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया।

मॉस्को से सामने आए वीडियो में धमाके के बाद का मंजर दिख रहा है। धमाके की वजह से टैंक का गोल मेटल का ढक्कन हवा में बहुत ऊपर उछल गया और पूरी जगह आग की लपटों और घने काले धुएं से घिर गई। उस जगह से आग का एक बहुत बड़ा गोला निकलता हुआ दिखाई दिया।

ऑयल रिफाइनरी में ये धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर से भी आग की लपटों को देखा जा सकता था। इस धमाके के बाद आस-पास के इलाके को काले धुएं ने ढक दिया।

Ukrainian Drone Hits Russian Refinery (1)