Union Education Minister Should Resign Over Paper Leaks, Law and

पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, हरियाणा में कानून व्यवस्था बदतर: हुड्डा

rnjho

Union Education Minister Should Resign Over Paper Leaks, Law and Order in Haryana Worse Than Bihar:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हुड्डा ने राहुल गांधी द्वारा कोटा में किए गए ‘छात्रों की गूंज’ रैली की सराहना करी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज उठा रहे हैं, जो पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान हैं। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी तरह जायज है। 

हुड्डा सोनीपत में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। 

खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामलों में हरियाणा पूरे देश में चौथे नंबर पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में हरियाणा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की श्रेणी में है। हरियाणा में 2024 में 1391 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आईं, जबकि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 1165 ही दर्ज हुईं। यानी हरियाणा में बिहार से भी बदतर हालात हो चुके हैं। प्रदेश में रोज 3 हत्याएं और 4 रेप की वारदातें होती हैं। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने कानून व्यवस्था का बीजेपी ने ऐसा हाल बना दिया है कि आज कोई भी व्यक्ति बदमाशों का शिकार हुए बिना नहीं बच पा रहा है। आज एक्टर, डॉक्टर, लीडर से लेकर बिजनेसमैन तक सभी गोलीबारी, धमकी और फिरौती जैसी वारदातों के शिकार हो चुके हैं। 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार ना कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है, ना एसवाईएल और ना ही नई विधानसभा को लेकर। मुख्यमंत्री बार-बार पंजाब तो जाते हैं, लेकिन वो कभी भी हरियाणा के पानी और बाकी मुद्दों की बात नहीं करते। 

एसआईआर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह सजग है। हमारा मकसद है कि कोई भी सही वोट कटना नहीं चाहिए और कोई भी फर्जी वोट बनना नहीं चाहिए।नेता प्रति पक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हूडा जी आज पूर्व जिला परिषद सोनीपत की चेयरपर्सन रही कमला भावड़ जी के घर बरोदा हल्के गांव भावड़ मे सामाजिक समारोह मे पहुंचे थे,उनके साथ सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्म चारी, सांसद जयप्रकाश, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम दहिया, प्रोफेसर वीरेंद्र, मोनू हूडा,राई से प्रत्याशी रहे जयभगवान आंतील, जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, जयवीर आंतील,सुरेंद्र छिकारा,कमल हसीजा,जगदीश भावड़, कुलदीप गंगाना, रवि इंदोरा, जीतेन्द्र जांगड़ा,अनूप मलिक ब्लॉक प्रधान राकेश पंडित, रघुबीर,पार्षद जयसिंह मलिक, जंगशेर नूरण खेड़ा, बंसी बाल्मीकि, अनूप मलिक, प्रमेंदर जोली, राजमल चहल,गल्लू रॉपड़िया, विक्की पहलवान, बिजेंद्र प्रधान जाजी, भोला पहलवान,सूबेदार जोरा सिंह,संजय खेवड़ा, पुनीत राणा,रविंद्र मोर, दिलबाग खान,रविंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विकास नरवाल,पुनीत खटीक,आदि मौजूद रहे