श्री मुक्तसर साहिब में दीवार के विवाद में दो लोगों की गोली मार हत्या

goli

श्री मुक्तसर साहिब। जिले के गांव बाम से बुरी खबर आई है। अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार में दीवार के विवाद को लेकर गोलियां चल गई। मामूली बात से शुरू बहस खूनी भिंड़त में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के हरदीप सिंह (25 वर्ष) ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। घटना  शनिवार की सुबह की है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

जान गंवाने वालों में 75 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र लाल सिंह व करीब 60 वर्षीय मि_ू सिंह पुत्र ठाणा सिंह शामिल हैं। आरोपित और मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि हत्याओं को अंजाम देने के बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया है। हैरानी व्यक्त की जा रही है कि गरीबी में जी रहा हरदीप पिस्तौल कहां से लेकर आया। जरनैल और मि_ू सिंह दोनों मजदूरी करते थे। वहीं, हरदीप बढ़ई का काम करता है।