Two Pakistani terrorists arrested from Ambala railway

अंबाला रेलवे स्टेशन से दो पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, STF हरियाणा की बड़ी कामयाबी

Two Pak

Two Pakistani terrorists arrested from Ambala railway

STF Haryana और STF Ambala को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के R.S. Pura क्षेत्र स्थित जुवेनाइल होम से फायरिंग कर फरार हुए दो आतंकियों को STF हरियाणा ने Ambala Railway Station परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी साझा करते हुए एसपी STF विक्रांत भूषण ने बताया कि आर.एस. पुरा जुवेनाइल होम से कुल तीन आतंकी फरार हुए थे, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक भारतीय शामिल था। STF अंबाला ने दोनों पाकिस्तानी आतंकियों को स्टेशन परिसर से पकड़कर Jammu and Kashmir Police के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह (20 वर्ष) और अहसान अनवर (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के निवासी हैं। इनमें से एक 2019 से और दूसरा 2021 से जुवेनाइल होम में बंद था।

तीसरा फरार आरोपी भारतीय नागरिक करमजीत उर्फ गुग्गा है, जिसे इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसी ने फरारी की योजना बनाई थी और दोनों आतंकियों को उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल सीमा के जरिए देश से बाहर भेजने की तैयारी कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी, जबकि सुरक्षा एजेंसियां करमजीत उर्फ गुग्गा की तलाश में दबिश दे रही हैं।