फिरोजाबाद में दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, SOG टीम पर किया था हमला; गोली लगने से दो सिपाही भी घायल

फिरोजाबाद में दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, SOG टीम पर किया था हमला; गोली लगने से दो सिपाही भी घायल

2 Criminals Killed In Firozabad

2 Criminals Killed In Firozabad

फिरोजाबाद: 2 Criminals Killed In Firozabad: जनपद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे इटावा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. उसके बाद आरोपी मौक से भाग गए. हालांकि पीछा करके पुलिस ने दोनों शातिर बदमाशों को ढेर कर दिया है. वहीं, बदमाशों की गोली से दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस से दो बदमाश भागने के फिराक में हैं, जिसके बाद तुरंत इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन की घेराबंदी की. खुद को घिरता देख बदमाश अचानक ट्रेन से उतरकर एसओजी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जब तक जवाबी कार्रवाई शुरू की दोनों बदमाश वहां से भाग निकले. पुलिस ने करीब 1 किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश नगला गांव में जाकर छिप गए.

इधर मुठभेड़ की खबर मिलते ही डीआईजी, इटावा के एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव और एएसपी अभयनाथ त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए. अपराधियों को दबोचने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया और इस सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों बदमाशों को मार गिराया गया है. वहीं, इस मुठभेड़ में एसओजी के सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र को भी गोली लगी है. दोनों को अस्पताल भेजा गया है.

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की गई थी. मुठभेड़ के बाद आरोपी नगला कन्हई गांव की ओर भाग गए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. फिलहाल दोनों को ढेर कर दिया गया है.

बता दें कि इटावा के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से चेन लूट के मामले में आरोपी अंकित उर्फ सीटू और सुमित की पुलिस को तलाश थी. दोनों आरोपी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शिकोहाबाद स्टेशन पर घेर लिया था.