दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव: सतीश गोलछा की अचानक विदाई, अनुराग कुमार बने नए पुलिस कमिश्नर, जानें पूरी कहानी

1000263993

Major reshuffle in Delhi Police

नई दिल्ली। Major reshuffle in Delhi Police: 17 जुलाई की सुबह... दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे को चौंकाकर रख दिया।

जिस अफसर के बारे में सभी मान रहे थे कि वही दिल्ली पुलिस की कमान संभाले रहेंगे, उन्हें खुद भी शायद अंदाजा नहीं था कि उनका कार्यकाल कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।

पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा को कब हटाने का फैसला हो गया, इसकी भनक न उन्हें लगी, न उनके करीबी अधिकारियों को और न ही पूरे पुलिस प्रशासन को।

ips anurag kumar

पदभार संभालते अनुराग कुमार

उधर, जिस नाम की चर्चा तक नहीं थी, वह अचानक सबसे ऊपर आ गया। गुरुवार को आईपीएस अनुराग कुमार का कैडर ट्रांसफर हुआ... और अगले ही दिन, शुक्रवार को उन्हें दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया।

यह सब इतनी तेजी और गोपनीयता से हुआ कि पूरा पुलिस महकमा हैरान रह गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि आखिरी पल तक सब कुछ पर्दे के पीछे रहा? सतीश गोलछा की अचानक विदाई क्यों हुई? और अनुराग कुमार की एंट्री के पीछे क्या है असली कहानी?

आइए जानते हैं, दिल्ली पुलिस की इस हाई-प्रोफाइल नियुक्ति की पूरी इनसाइड स्टोरी।

रिटायरमेंट से 11 महीने पहले कैसे हुआ आईपीएस गोलछा का एग्जिट?

शुक्रवार 17 जुलाई की सुबह जब सतीश गोलछा उठे होंगे तो शायद उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं होगा कि कुछ ही घंटों में उन्हें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया जाएगा।

सुबह 11 बजे तक भी कमिश्नर सतीश गोलछा सब बातों से अनजान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा के साथ पौधारोपण कर रहे थे। उसी कार्यक्रम में उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें पद से हटा दिया गया है और दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त आईपीएस अनुराग कुमार को बना दिया गया है।

satish golcha

खास बात ये है कि यूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस सतीश गोलछा पहले से उनके पद से हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जब पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्हें जानकारी दी गई तो वह तुरंत कार्यक्रम को छोड़कर पुलिस मुख्यालय आ गए।

उन्हें फिलहाल एलजी को रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें कि गोलछा का कार्यकाल अगले साल मई तक था। करीब 11 माह पहले इन्हें पद से क्यों हटा दिया गया इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।

IPS अनुराग की एंट्री की कहानी

दिल्ली पुलिस में एक ओर जहां सतीश गोलछा को हटाए जाने को लेकर चर्चा है। वहीं पहली बार नए कमिश्नर की नियुक्ति में तेजी को लेकर भी खासी चर्चा है।

दिल्ली पुलिस में नए आयुक्त अनुराग कुमार यूटी कैडर के ही 1994 बैच के आईपीएस हैं। यह पहला मौका है जब दिल्ली पुलिस के किसी आयुक्त को अचानक पद से हटाने का ऑर्डर जारी करने के दो घंटे के अंदर नए आयुक्त ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।

अनुराग कुमार का कार्यकाल करीब पांच साल तक है। जानकारी के अनुसार, अनुराग कुमार करीब 20 साल तक दिल्ली पुलिस के बाहर डेपुटेशन पर थे। बृहस्पतिवार को इन्हें वापस यूटी कैडर में लाया गया और शुक्रवार को दिल्ली पुलिस का आयुक्त बना दिया गया। यानी सिर्फ दो दिन के अंदर अनुराग कुमार ने दिल्ली वापसी के साथ ही कमिश्नर का पदभार भी संभाल लिया।

जानकारों का मानना है कि अनुराग कुमार यूटी कैडर के बेहद ईमानदार आईपीएस माने जाते हैं, शायद यही वजह है कि इन्हें सरकार ने आयुक्त बनाया है।

ips anurag kumar

कौन हैं IPS अनुराग कुमार?

  • यूटी कैडर के 1994 बैच के आईपीएस
  • करीब 20 साल पहले उत्तरी जिला में डीसीपी थे
  • दिल्ली पुलिस में यह उनकी अंतिम पोस्टिंग थी
  • उसके बाद आईबी में चले गए थे और गुरुवार से पहले तक आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे
  • लंबे समय तक दिल्ली पुलिस से बाहर ही रहे
  • पश्चिमी यूपी के रहने वाले हैं
  • इनका नॉर्थ ईस्ट का कार्यकाल 3 जून 2024 से 4 अप्रैल 2025 तक रहा
  • 20 साल तक डेपुटेशन पर रहे और 16 जुलाई को यूटी काडर में वापसी
  • 17 जुलाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त और संभाला पदभार