Truck loaded with cement burnt to ashes near Kothipura on Chandigarh Manali National Highway
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर कोठीपुरा के पास सीमेंट से लोडेड ट्रक जलकर हुआ राख

Truck loaded with cement burnt to ashes near Kothipura on Chandigarh Manali National Highway

Truck loaded with cement burnt to ashes near Kothipura on Chandigarh Manali National Highway

बिलासपुर:बिलासपुर सदर थाना के तहत चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर कोठीपुरा के पास सीमेंट से लोडेड ट्रक जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि अभी तक ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। ये घटना देर रात हुई है। इस ट्रक में सीमेंट की 240 बोरियां भरी थी। स्थानीय लोगों ने जब ट्रक में आग लगती देखी तो वे बुझान के लिए दौड़े लेकिन आग पर वे काबू नहीं पा सके। इसके बाद अग्निशमन केंद्र बिलासपुर को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र बिलासपुर की टीम दमकल वाहन सहित मौके पर पहुंचा और ट्रक में लगी आग को नियंत्रित किया। लेकिन तब तक ट्रक के साथ ही सीमेंट भी पूरी तरह से जलकर खराब हो चुका था। इस बारे में अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के शिफ्ट प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ने से बचाई है।