“यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: आईपीएस-पीपीएस व आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले”

“यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: आईपीएस-पीपीएस व आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले”

Transfers of IPS, PPS, IAS, and PCS Officers

Major Administrative Reshuffle in UP

आईपीएस-पीपीएस और आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत को संभल भेजा गया

लखनऊ। Major Administrative Reshuffle in UP, योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूती देने के साथ ही प्रशासन को दुरुस्त करने के क्रम में आईपीएस-पीपीएस और आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर रही है। बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों के बाद गुरुवार को 12 आईपीएस व 35 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

सीधी भर्ती वाले उत्तर प्रदेश कैडर के 12 आईपीएस अधिकारियों को पहली तैनाती दी गई है। इनमें से अधिकांश वर्ष 2022 बैच के अधिकारी हैं। आईपीएस अधिकारी सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल, आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच और विनायक गोपाल भोंसले को एएसपी मेरठ के पद पर तैनात किया गया है।

आईपीएस अधिकारी अंतरिक्ष जैन को एएसपी ग्रामीण बुलंदशहर, ट्विंकल जैन को एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, लिपि नागयाच को एडीसीपी वाराणसी कमिश्नरेट, राजकुमार मीणा को एएसपी नक्सल मिर्जापुर, ऋषभ रुनवाल को एसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार भाटी को एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़, ईशान सोनी को एएसपी जालौन और मयंक पाठक को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर के पद पर तैनाती दी गई है। 

गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत को संभल भेजा गया है। संभल दक्षिणी में अनुकृति शर्मा के बाद अपर पुलिस अधीक्षक की कमान नवागत अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत संभालेंगे।