चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: पीजीआई से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन माह के शिशु ने भी गंवाई जान

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: पीजीआई से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन माह के शिशु ने भी गंवाई जान

1000272480

Tragic road accident in Chamba

Tragic road accident in Chamba, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार अपनी तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी सोमवार देर रात उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और अत्यधिक धुंध छाई हुई थी। माना जा रहा है कि खराब दृश्यता और फिसलन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

 



पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से मानसून के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मृतकों की सूची।

 

क्रमांक मृतक का नाम पिता/पति का नाम निवास परिचय
1 बचन सिंह नारायण सिंह गेहरा पेशे से चालक
2 रिपन कुमार बचन सिंह गेहरा हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन), सकोह में तैनात
3 रिम्पी रिपन कुमार रिपन कुमार की पत्नी
4 कीर्ति केसर सिंह केसर सिंह की पुत्री
5 शिशु परिवार का तीन माह का बच्चा