Tragic accident on Karnal Highway: Scooty collides with

करनाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खराब बस से टकराई स्कूटी, बच्चे की मौत; दो महिलाएं गंभीर

undefined

Tragic accident on Karnal Highway: Scooty collides with faulty bus, child dies; two women critical

Karnal के समानाबाहू के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खराब खड़ी बस के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।

हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो Uttar Pradesh का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार वह पानीपत निवासी रिश्तेदारों के घर आया हुआ था और परिवार के साथ Kurukshetra स्थित पीर पर मत्था टेकने गया था। उसके साथ उसकी मां और मौसी भी स्कूटी पर थीं।

तीनों जब कुरुक्षेत्र से वापस लौट रहे थे और समानाबाहू के पास हाईवे पर पहुंचे तो सड़क किनारे खराब हालत में एक बस खड़ी थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां और मौसी का इलाज जारी है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।