आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: युवक की मौत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: युवक की मौत, चार घायल

Tragic Accident on Agra-Lucknow Expressway

Tragic Accident on Agra-Lucknow Expressway

लखनऊ/उन्नाव। Tragic Accident on Agra-Lucknow Expressway, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई थी। हादसे में 23 वर्षीय रोहित की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। औरास थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और रोहित के परिवारजन को सूचना दी। परिवारजन ने पुलिस को बताया कि सभी दोस्त जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।

मलिहाबाद के खरता गांव निवासी कार मालिक व चालक शिवम अपने रिश्तेदार रोहित, मित्र दीपक मौर्य व अन्य साथियों के साथ औरास क्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा गांव में कृपा शंकर की बेटी तनु की जन्मदिन पार्टी में गए थे। 

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई

कार्यक्रम के बाद सभी रविवार रात करीब एक बजे कार से लखनऊ के लिए निकले। कार में औरास के हसनपुर गांव निवासी विकास और रामपुर गढ़ौवा गांव निवासी रवि पाल भी थे। औरास-मोहन मार्ग पर गहरावां मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। 

हादसे में शिवम, रोहित, दीपक, विकास और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी औरास पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिवारजन को सूचना दी गई है और शव को कब्जे में लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध 

रोहित की मौत की खबर घर पहुंचते ही मां सुमन बेसुध होकर गिर पड़ीं। पिता शिवकुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण रोहित पढ़ाई नहीं कर सका था। वह बड़े भाई ऋषि के साथ मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि रोहित नौकरी की तलाश में दिल्ली जाने वाला था। उसका सपना था कि अच्छी कमाई करके छोटी बहन मोहिनी की शादी धूमधाम से करेगा। इस हादसे ने परिवार की उम्मीदें टूट गईं।