दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में हादसा: सीढ़ियों से गिरकर श्रद्धालु की मौत, 'साइलेंट अटैक' की भी आशंका

दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में हादसा: सीढ़ियों से गिरकर श्रद्धालु की मौत, 'साइलेंट अटैक' की भी आशंका

Tragedy at Deotsidh Baba Balaknath Temple

Tragedy at Deotsidh Baba Balaknath Temple

बड़सर। Tragedy at Deotsidh Baba Balaknath Temple, दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथजी मंदिर में शनिवार रात माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रात करीब 8:30 से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय विजय कुमार पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान वह मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सीढ़ियों से गिरना मौत का कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह भी संभावना जताई जा रही है कि श्रद्धालु को साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) आया हो, जिसके कारण वह गिर पड़ा। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।