देहरादून में पीएम दौरे से पहले ट्रैफिक डायवर्ट, एक्सप्रेस-वे बंद

देहरादून में पीएम दौरे से पहले ट्रैफिक डायवर्ट, एक्सप्रेस-वे बंद

Traffic Diverted

Traffic Diverted, Expressway Closed

देहरादून। Traffic Diverted, Expressway Closed, दून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को रविवार से ही यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

गणेशपुर में सड़क मरम्मत के चलते तत्काल प्रभाव से बंद किया गया मार्ग

यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार यह व्यवस्था मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें। यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ये रहेंगे डायवर्ट रूट

  1. देहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन
  2. शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक और बेहट के रास्ते गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
  3. वैकल्पिक रूप से रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग से भी जा सकते हैं।

देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी होते हुए छुटमलपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन

छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी वाहन भी इन्हीं डायवर्ट रूटों का पालन करेंगे।