Tourist Should Visit To See Beautiful View of Badi Jheel Udaipur Rajasthan

Badi Jheel Udaipur Rajasthan: राजस्थान में इस खूबसूरत झील का नज़ारा जरूर देखने जाइए, टूरिस्ट के लिए मनमोहक है यहां की शाम का दृश्य 

Tourist Should Visit To See Beautiful View of Badi Jheel Udaipur Rajasthan

Tourist Should Visit To See Beautiful View of Badi Jheel Udaipur Rajasthan

Badi Jheel Udaipur Rajasthan: देश और विदेश से टूरिस्ट राजस्थान की सैर के लिए आते हैं क्योंकि राजस्थान टूरिस्ट के लिए घूमने के लिए सबसे पहली पसंद माना जाता है। राजस्थान में अनगिनत किले, महल और राजघरानो का इतिहास छिपा हुआ है। इसके अलावा, यहां की संस्कृति और कल्चर विदेशियों को अपनी तरफ खींचता है। सैलानियों को यहां पर झीलों पर शाम बिताना बहुत पसंद है और इसलिए यहां पर कई झीले है जो बहुत प्रसिद्ध भी है। जहां बड़ी तादाद में विदेशी टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। टूरिस्ट यहां जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, पुष्कर बीकानेर और अजेमर इत्यादि शहरों की सैर कर सकते हैं। बड़ी तादाद में टूरिस्ट उदयपुर की सैर करते हैं।

Dudhsagar Waterfalls: भारत के सबसे ऊंचे झरनों में शामिल है ये वाटरफॉल, गोवा का बेहतरीन ट्रैकिंग प्लेस

इसे झीलों की शहर कहा जाता है। यहां टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी झीले हैं। उदयपुर में बड़ी झील भी है, जो टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है।  इस झील को देश और विदेश से टूरिस्ट देखने के लिए आते हैं। यह झील मुख्य शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित है। बड़ी झील को महाराजा राज सिंह ने बनवाया था। आइए जानते है इसके बारे में कुछ ख़ास तथ्य।  

1600 ईसवी में हुआ था इस झील का निर्माण
यह मीठे पानी की झील है। इस झील का निर्माण 1600 ईसवी में हुआ था। बेहद खूबसूरत यह झील 155 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। यहां आकर सैलानियों को शांति और सुकून मिलता है। सैलानी यहां पिकनिक मनाते हैं और झील की सुंदरता को निहारते हैं। उस वक्त इस झील का निर्माण 6 लाख रुपये में हुआ था। इस झील का नाम महाराणा राज सिंह की मां जन देवी के नाम पर पड़ा था। बाद में इसे बारी का तालाब बुलाया जाने लगा। धीरे-धीरे यह बड़ी झील हो गई। 

झील के पास ही है बाहुबली चोटी
बड़ी झील के पास ही बाहुबली पहाड़ी चोटी है। इस चोटी से टूरिस्ट इस पूरे क्षेत्र का मनोरम दृश्य देखते हैं। आप भी बाहुबली चोटी पर चढ़ सकते हैं और इस चोटी से बड़ी झील और आसपास का नजारा देख सकते हैं। दरअसल, बड़ी गांव के नाम से ही इस झील का नाम बड़ी झील हो गया। बड़ी झील का निर्माण 1652-1680 के बीच करवाया गया था। इस झील का निर्माण गांव के लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए करवाया गया था। सन 1973 में आई बाढ़ के दौरान इस झील के कारण लोगों को काफी मदद मिली थी। इस वक्त यह झील स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। तीन तरफ से छतरियों से घिरी यह झील देश की सबसे बढ़िया ताजे पानी की झील है।