टोंक: कंबल विवाद में सुखबीर सिंह जौनपुरिया फंसे, ग्रामीणों ने लौटाए कंबल और मिठाइयां

टोंक: कंबल विवाद में सुखबीर सिंह जौनपुरिया फंसे, ग्रामीणों ने लौटाए कंबल और मिठाइयां

Tonk: Sukhbir Singh Jaunpuria embroiled in blanket

Tonk: Sukhbir Singh Jaunpuria embroiled in blanket

टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम में BJP के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया बुरे तरह विवाद में फंस गए हैं। जहां इस मुद्दे पर उनका विपक्ष की ओर से राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। वहीं इस केस में ताजा अपडेट यह मिल रही है कि कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम महिलाओं से नाम पूछकर कंबल वापस लेने के मुद्दे पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई है। मीड‍िया में चल रही खबरों के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि समारोह के दौरान मुस्लिम महिलाओं को अपमानित कर कार्यक्रम स्थल से जाने के लिए कहा गया। लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान जो हुआ, वो ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम पर सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया। गांववासियों ने ऐलान किया कि वे कार्यक्रम में वितरित किए गए कंबल और मिठाइयां वापस लौटा देंगे।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार,स्थानीय लोगों ने कहा है कि उन्हें 'नफरत बांटने वाले कंबल' नहीं चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि वे जरूरत पड़ने पर भीख मांग लेंगे, लेकिन ऐसे किसी भी सामान को स्वीकार नहीं करेंगे जो समाज में भेदभाव और वैमनस्य को बढ़ावा दे।

ये राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं

बताया जा रहा है कि गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर निर्णय लिया कि पूरे गांव की ओर से कंबल और मिठाई के डिब्बे वापस भेजे जाएंगे। उनका कहना है कि यह कदम किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे अपने गांव की परंपरागत एकता और सद्भाव को किसी भी सूरत में टूटने नहीं देंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल , बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को BJP के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया अजमेर में होने वाली PM मोदी की रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करने टोंक के करेड़ा गांव पहुंचे थे। इस दौरान उनकी ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया था। यहां पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने एक मुस्लिम महिला से उसका नाम पूछने के बाद हाथ में थमाया हुआ कंबल वापस ले लिया। अब ये पूरा घटनाक्रम विवादों के घेरे में है। सुखबीर सिंह जौनपुरिया के कंबल विवाद पर कांग्रेस जहां उनकी घेराबंदी में लगी हुई है। वहीं BJP की ओर से उनके समर्थन की कोशिश की जा रही है।