अल्मोड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग, निसान मैग्नाइट जलकर खाक

1000239775

A moving car caught fire in Almora

अल्मोड़ा। A moving car caught fire in Almora, द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर ग्राम बैरती स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट के समीप एक कार में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

गौचर से हल्द्वानी जा रहे थे कार सवार

वाहन संख्या यूके04एएच-3938 (निसान मैग्नाइट) के स्वामी कपिल आर्या अपने साथियों शुभम और निखिल कोहली के साथ गौचर से हल्द्वानी जा रहे थे। बैरती के पास अचानक वाहन का क्लच काम करना बंद कर गया। सड़क किनारे वाहन रोककर जांच करने पर इंजन के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

वाहन सवारों ने तत्काल अपना जरूरी सामान बाहर निकाला और रेस्टोरेंट संचालक बालम सिंह नेगी की मदद से पानी तथा मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और सुरक्षा के मद्देनजर द्वाराहाट एवं चौखुटिया मार्ग से आने वाले वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोककर यातायात नियंत्रित किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई प्रतीत होती है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।