Today is the death anniversary of Dr. Baldev Kumar Arora

डॉ बलदेव कुमार अरोड़ा की पुण्यतिथि है आज

Today is the death anniversary of Dr. Baldev Kumar Arora

Today is the death anniversary of Dr. Baldev Kumar Arora

मनीमाजरा : डॉक्टर बलदेव कुमार अरोड़ा का जन्म मनीमाजरा में डॉक्टर प्रेमचंद अरोरा के घर 2 दिसंबर 1960 को हुआ डॉक्टर अरोड़ा बचपन से ही लायक शिक्षक थे और एक बहुत मजे हुए खिलाड़ी भी इन्होंने भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ,जोली शर्मा, योगराज सिंह आदि के साथ क्रिकेट खेला है ,डॉ बलदेव कुमार अरोड़ा की पुण्यतिथि आज में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर डॉक्टरी की तैयारी शुरू कर दी, डॉ बलदेव अरोड़ा के पिताजी डॉ प्रेमचंद्र अरोड़ा मनीमाजरा की प्रथम डॉ कहलाते हैं, और इनके परदादा हकीम लक्ष्मण दास अरोड़ा राजा फरीदकोट के हकीम कहलाते हैं,11 दिसंबर 1988 मैं डॉ बलदेव अरोरा का विवाह शिमला मैं स्थित नीलम से हुआ, डॉ बलदेव अरोरा शुरू से ही सामाजिक करायो पर रुचि रखते थे और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रूप मे जाने जाते थे,डॉ साहब के पास अगर कोई पेशेंट ने कह दिया कि डॉक्टर साहब पैसे बाद में देंगे तो वह उन्हें उधार तो देते ही थे अपने पास से 20, ₹50 देकर बेजते थे की जाओ इसका फ्रूट या दूध पी लेना। 

लोगों के घर जा जाकर उनका उपचार करना दिन हो, रात हो, आंधी हो, तूफान हो कभी जाने से जवाब नहीं दिया और ना कभी जाने का पैसा लिया. डॉ बलदेव अरोड़ा ने विश्व मानव रूहानी केंद्र ठाकुर सिंह जी महाराज से नाम दान दीक्षित है, और अपने डॉक्टर की सेवा भी मानव केंद्र में देते रहे। भारत विकास परिषद और व्यापार मंडल के साथ भी जुड़े रहे और इनके द्वारा स्थापित ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन जो मनीमाजरा की भलाई के लिए काम कर रहा है उसकी स्थापना भी की है। गरीब कन्याओं के शादी करने तक का कार्यभार भी संभालते रहे गरीबों के लिए सदैव तत्पर रह कर क्रिया किया। डॉ बलदेव अरोड़ा ने अपना सरल जीवन जिया, इनका एक बेटा अंकित अरोड़ा अब उनके नक्शे कदम पर चल रहा है। 30 मई 2022 को सोमवती अमावस्या के दिन डॉ बलदेव अरोड़ा ने शाम 5:00 बजे श्री ठाकुर चरणों में अपने प्राण त्याग दिए।