गर्मियों में त्वचा को खिला-खिला और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गर्मियों में त्वचा को खिला-खिला और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए

गर्मियों में त्वचा को खिला-खिला और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

गर्मियों में त्वचा को खिला-खिला और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए

नई दिल्ली। चुभती और त्वचा को जलाने वाली गर्मी का मौसम आ चुका है। इस दौरान चिलचिलाती वाली धूप से त्वचा को नुकसान न पहुंचे इसके लिए ख़्याल रखना ज़रूरी हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को साफ और खिलाखिला रखना चाहती हैं तो इन 5 टिप्स को ज़रूर आज़माएं।

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदों के बारे में सब जानते हैं। गर्मियों में चेहरे पर जलन, चकत्ते या फिर आम देखभाल के लिए भी इसे ज़रूर लगाएं। इसका पौधा आप घर पर लगा सकती हैं, या फिर यह बाज़ार में भी आसानी से उपलब्ध होता है। वैसे तो इसे किसी भी समय लगाया जा सकता है, लेकिन रात में सोने से पहले मुंह धोकर एलोवेरा जेल लगाने से आपकी स्किन साफ और कोमल बनी रहती है।

नींबू का रस

नींबू में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है और विटामिन-सी चेहरे पर फौरन ग्लो लाने का काम करता है। नींबू के रस को सीधे स्किन पर लगाने की जगह इसे बेसन या फिर एलोवेरा में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

दही

दही भी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। यह न सिर्फ त्वचा को ज़रूरी नमी देता है बल्कि गंदगी को साफ भी करता है। दही में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक सूख न जाए। इससे स्किन पर रौनक आएगी और साथ ही टैनिंग भी दूर होगी।

टमाटर का रस

टमाटर के रस में भी ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करने का काम करते हैं। इसके लिए आप बेसन में टमाटर के रस को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं, या फिर इसे सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इससे चेहरे साफ और खिलाखिला दिखेगा।

नारियल तेल

त्वचा के लिए नारियल तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर है कि ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।