Three-Phase Panchayat Elections

सिरमौर में पंचायत चुनाव तीन चरणों में, 26, 28 और 30 मई को होगी वोटिंग

pp

Three-Phase Panchayat Elections

हिमाचल Pradesh के जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले की कुल 273 ग्राम सभाओं में 26, 28 और 30 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि 26 मई को जिले की 94 ग्राम सभाओं, 28 मई को 90 ग्राम सभाओं और 30 मई को 89 ग्राम सभाओं में वोट डाले जाएंगे। मतदान के बाद ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालयों में तुरंत की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को होगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक बैलेट बॉक्स पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है। इन क्यूआर कोड के माध्यम से बैलेट बॉक्स की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनी रहे।

26 मई को नाहन, राजगढ़, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद और कमरऊ विकास खंडों की कई पंचायतों में मतदान होगा। वहीं 28 मई और 30 मई को भी जिले के विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से वोटिंग कराई जाएगी।

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।