शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
- By Gaurav --
- Sunday, 29 Mar, 2026
Three Arrested as Shimla Police
Shimla Police ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर Chirgaon के बडियारा क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी, निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव के कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
मामले की गहन जांच और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने 28 मार्च को इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो और सप्लायरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शिशु पाल (43) और रवि चौहान (31) के रूप में हुई है, जो Rohru तहसील के गांव बरटू के निवासी बताए गए हैं।
इस संबंध में Gaurav Singh ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।