"सोशल मीडिया पर वायरल धमकी वीडियो, कोटा में आरोपी गिरफ्तार"
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

"सोशल मीडिया पर वायरल धमकी वीडियो, कोटा में आरोपी गिरफ्तार"

Threat video goes viral on social media

Threat video goes viral on social media

  1. राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी मिली।

  2. धमकी देने वाले राज सिंह को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया।

  3. बीजेपी और करणी सेना ने आरोपी से संबंध होने से इनकार किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो अपलोड करने वाले एक आदमी के राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला आदमी करणी सेना का प्रवक्ता है और उसने हाल ही में लोकसभा में हुई एक घटना को लेकर भी धमकियां दी थीं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उसने आरोप लगाया कि बीजेपी और करणी सेना के कार्यकर्ता, संसद के हाल ही में खत्म हुए बजट सेशन के पहले हिस्से के दौराव 25 कांग्रेसी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ की कई गाली-गलौज से नाराज थे।

'तुम्हें, तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे'

कथित वीडियो में राज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वो सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। उन्हेंने सीधे राहुल गांधी को धमकी देते हुए कहा, "अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। मेरा मानना है कि यह घटना राहुल गांधी के आदेश पर हुई है। राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे। "

उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर 25 सांसदों को अरेस्ट नहीं किया गया तो हम उन सभी को एक-एक करके गोली मार देंगे।

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद, कोटा में पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोटा के एसपी तेजस्वनी गौतम ने पीटीआई के बताया कि उस आदमी को बोरखेड़ा पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है और वीडियो के सिलसिले में उससे पूछताछ की जा रही है।

बीजेपी-करणी सेना ने किया किनारा

कहा जा रहा कि वीडियो में आरोपी के पीछे दीवार पर पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिरला की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर लगी हुई है। बीजेपी और करणी सेना, दोनों ने ही उस व्यक्ति से किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार कर दिया है। बीजेपी कोटा शहर के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।