BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली

Abhijeet-Dipke-CJP-Dainik-Jagran-1781270859943

'Cockroach Janata Party' gets the cold shoulder in UP

लखनऊ। 'Cockroach Janata Party' gets the cold shoulder in UP, सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का गठन कर चर्चा में आए अभिजीत दिपके को लखनऊ में वह नहीं मिला जिसकी अपेक्षा कर दोपहर दो बजे की फ्लाइट से उतरे थे।

लखनऊ के ईको गार्डन में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक लगातार पेपर लीक होने और सीबीएसई की परीक्षा में आंसर शीट सार्वजनिक होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके भी दोपहर की फ्लाइट से एसएफआई और आइसा के छात्र नेताओं के साथ पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनको भाव नहीं दिया। इतना ही नहीं उनको दस मिनट बोलने का मौका भी नहीं दिया। इससे आहत अभिजीत दिपके दोपहर में तीन बजे की फ्लाइट लेकर लखनऊ के वापस लौट गये।

दिपके मांगते रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का गुस्सा शुक्रवार को ईको गार्डन में फूट पड़ा। प्रदेश के कई जिलों से जुटे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और भर्तियों के निरस्त होने का विरोध किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके और अभ्यर्थियों में खींचतान हो गई। दीपके उन्हें संबोधित करना चाह रहे थे, लेकिन अभ्यर्थी सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हमारे आंदोलन की रूपरेखा 15 दिनों पहले बनी थी, जबकि दीपके को इसके बारे में पता तक नहीं था। वह अपनी रोटी सेंकने आए थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते रहे।

 

Abhijeet Dipke in Lko

ईको गार्डन में सुबह 10 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर डेढ़ बजे अभिजीत दीपके संविधान की पुस्तक लेकर पहुंचे। वह यहां करीब 40 मिनट तक रहे। रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और पुलिस की मुस्तैदी के बीच अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चलता रहा। विरोध और नारेबाजी के बीच दीपके ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया। टीचर्स और स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने 31 मई 2026 को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई थी। इसके बाद 12 जून 2026 को लखनऊ के इको गार्डन में प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को भी इसकी भनक लगी और उन्होंने 12 जून को प्रोटेस्ट में शामिल होने की योजना बनाई।

इसी योजना के तहत अभिजीत दिपके दोपहर दो बजे एसएफआई और आइसा के के कुछ छात्र नेता और नेत्रियों के साथ इको गार्डन पहुंचे। उन्होंने वहां पर चल रहे टीचर-स्टूडेंट प्रदर्शन में शामिल होने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रदर्शन करने वालों ने उनसे कहा कि यह विरोध किसी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता को लेकर है। वह लोग नहीं चाहते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी इसे हाईजैक करे।

इसके बाद भी अभिजीत दिपके ने दस मिनट कुछ बोलने के लिए माइक मांगा और कहा कि वह मुंबई से लखनऊ आए हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनको भाव नहीं दिया और उनका आग्रह ठुकरा दिया। इसके बाद अभिजीत दिपके नाराज होकर अपनी कार के काफिले की ओर चले गए। वहां से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और दोपहर तीन बजे तक दिल्ली निकल गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “ये महाराज योगी का UP है @abhijeet_dipke”।

बिना माइक और मंच के दीपके चिल्लाते रहे

बिना माइक और मंच के दीपके चिल्लाते हुए बोले, 'देश में आंदोलन नहीं हुआ होता तो आज आजादी भी नहीं मिली होती। इमरजेंसी के विरोध में आंदोलन न होता तो लोकतंत्र भी न होता। आंदोलन सबसे बड़ी देशभक्ति है। चाहे लेखपाल हो, यूपीएसआई हो, नीट हो या सीबीएसई, सभी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले दोषियों को त्यागपत्र देना होगा।' इस बीच अभ्यर्थी 'पेपर लीक बंद करो' और 'यूपीएसआई स्कोर कार्ड जारी करो' जैसे नारेबाजी करने लगे। नितिन, आनंद, अविरल तनेजा सहित कई अभ्यर्थियों ने कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारे इस आंदोलन का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई मतलब नहीं है। दीपके राजनीति कर रहे हैं। विरोध के स्वर उठते देख दीपके ने यहां से जाने का निर्णय किया। वह अभ्यर्थियों को 20 जून को दिल्ली आने का आह्वान करते हुए निकल गए।

लखनऊ इको गार्डन में होने वाले प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों को लखनऊ पुलिस से अनुमति मिली थी। पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल थे। लखनऊ पुलिस ने पहले धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस का कहना था कि आयोजनकर्ता से मोबाईल पर संपर्क नहीं हो पाया था। कोई आयोजक थाने भी नहीं आया। धरना-प्रदर्शन के संबंध में जरूरी जानकारी भी नहीं दी गई।