आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई भी ’ख़ास आदमी’ नहीं: अमन अरोड़ा
BREAKING
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ा हादसा; पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, पैदल मार्ग पर इतने श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया अब बार-बार टोल टैक्स भरने की टेंशन खत्म; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, बनेगा कैसे? अब ट्रंप को पीएम मोदी ने सीधे समझा दिया; दो टूक कहा- भारत कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, फोन पर 35 मिनट तक चली बात ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत?

आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई भी ’ख़ास आदमी’ नहीं: अमन अरोड़ा

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

शासन सुधार मंत्री ने कुछ सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की तरफ से सेवा केन्द्रों के स्टाफ पर बिना टोकन के सेवाएं देने के लिए दबाव डालने सम्बन्धी खबरों का लिया सख़्त नोटिस

चंडीगढ़, 8 अप्रैलः Aam Aadmi Party: राज्य में सेवाएं मुहैया करवाते समय समानता और निष्पक्षता को यकीनी(ensure fairness) बनाने और व्यवस्था में से ‘ख़ास आदमी’ कल्चर को ख़त्म करने के लिए पंजाब के शासन सुधार और जन शिकायत निवारण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं कि राज्य के सेवा केन्द्रों से टोकन बगैर आने वाले किसी भी व्यक्ति को सेवा न दी जाये।

श्री अमन अरोड़ा ने उन ख़बरों का सख़्त नोटिस लिया है, जिनमें दावा किया गया था कि कुछ सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी(government officials/employees) बिना टोकन से सेवाएं लेने के लिए सेवा केन्द्रों के स्टाफ पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि उनको कुछ जिलों से इस सम्बन्धी शिकायतें भी मिलीं हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों(government officials/employees) का ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और यदि कोई अधिकारी/ कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खि़लाफ़ बनती कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सेवा केन्द्रों के द्वारा दीं जा रही सभी सेवाएं लेने के लिए सभी नागरिक समानता के हकदार हैं। सेवा केंद्र खोलने का मुख्य मकसद भी लोगों को पारदर्शी ढंग के साथ निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करना है।
शासन सुधार मंत्री ने सेवा केन्द्रों के स्टाफ को भी हिदायत की कि इस सम्बन्धी यदि कोई शिकायत आई तो सख़्त कार्रवाई की जायेगी।

डायरैक्टर शासन सुधार विभाग को इस सम्बन्धी सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी करने के लिए कहते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ‘ख़ास आदमी’ सभ्याचार को जड़ से ख़त्म करने के लिए सत्ता में आई है। इसलिए इस रिवायत पर हर सूरत में रोक लगायी जाये।

कैबिनेट मंत्री ने शासन सुधार विभाग (डी. जी. आर.) को ऑनलाइन टोकन सेवा जल्द शुरू करने के लिए भी कहा जिससे सरकारी सेवाएं लेने के लिए लोग घर बैठे टोकन हासिल कर सकें।

यह पढ़ें:

Punjab: कृषि मंत्री धालीवाल ने गिरदावरी से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाईन नंबर 9309388088 किया जारी

Punjab: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. द्वारा जोगिन्द्र नगर में शानन पावर हाऊस का निरीक्षण

पंजाब में IPS अफसर बदले; ADGP जेल के पद पर अब नई नियुक्ति, देखिए किसका कहां तबादला?