भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों और नीयत दोनों में खोट है: अभय सिंह चौटाला
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों और नीयत दोनों में खोट है: अभय सिंह चौटाला

भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों और नीयत दोनों में खोट है: अभय सिंह चौटाला

भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों और नीयत दोनों में खोट है: अभय सिंह चौटाला

सोची समझी साजिश के तहत भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा पक्की नौकरियों को कम कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है

भाजपा गठबंधन सरकार अपने ही बनाए नियमों को खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है
-अभय

चंडीगढ़, 27 जून: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों और नीयत दोनों में खोट है, ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अग्निवीरों को चार साल बाद नौकरी देने की गारंटी दे रहे हैं वहीं जो कई सालों से नौकरी कर रहे हैं उन्हें या तो कच्चा किया जा रहा है या फिर हटाया जा रहा है। सोची समझी साजिश के तहत भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा पक्की नौकरियों को कम कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
चार साल पहले लागू किए गए 14 हजार एनएचएम कर्मियों को सर्विस बायलॉज रूल खत्म करके उनकी जॉब सिक्योरिटी को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। बायलॉज खत्म करने के बाद एनएचएम कर्मियों को एचआरए, महंगाई भत्ता और ग्रेड- पे से लेकर सरकारी भत्ते मिलने बंद हो जाएंगे। भाजपा गठबंधन सरकार अपने ही बनाए नियमों को खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
एचएसएससी द्वारा जारी किए गए संशोधित परिणाम से अब डेढ साल से नौकरी कर रहे 1178 क्लर्कों को भी हटाया जाएगा। 1178क्लर्कों की नौकरी जाने की दोषी सीधे भाजपा गठबंधन सरकार है। 1178क्लर्कों की भर्ती के समय फर्जी दस्तावेज लगाए गए, जिन अभ्यार्थियों के जवाब सही थे लेकिन एचएसएससी ने उन्हें गलत माना गया और गलत रिजल्ट दिया गया। डेढ साल तक नौकरी करने के बाद 1178क्लर्कों को हटाए जाने पर इनके लिए रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा जिसकी जिम्मेवार पूरी तरह से भाजपा गठबंधन सरकार है। पूरे प्रकरण से साफ है कि एचएसएससी और सीएम आफिस की मिलीभगत से नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है।