ठियोग (शिमला): नेपाली परिवार ने भांजे की हत्या की, सात सदस्य फरार

ठियोग (शिमला): नेपाली परिवार ने भांजे की हत्या की, सात सदस्य फरार

Theog (Shimla) Nepali family kills nephew

Theog (Shimla): Nepali family kills nephew,

ठियोग (शिमला)। शिमला जिले के ठियोग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नेपाली परिवार ने अपने भांजे को मौत के घाट उतार दिया। भांजे को मौत के घाट उतारने के बाद परिवार रात के अंधेरे में ही घटना स्थल से फरार हो गया है।

इस बारे में ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी यह परिवार किसी को दिखता है तो पुलिस को इसकी सूचना प्रदान करे।

जानकारी के अनुसार, ठियोग की कलींड पंचायत के जराई गांव में यह मामला पेश आया है। शिकायतकर्ता जगदीश के अनुसार, उनके बाग में बने डेरा में एक नेपाली परिवार रह रहा था, जिसमें सुरेश, उसकी पत्नी कविता, तीन बेटियां, दो बेटे व उसका भांजा धनी राम शामिल था।

28 फरवरी की सुबह जब शिकायतकर्ता डेरा पहुंचे तो दोनों कमरे बंद मिले। एक कमरा खाली था, जबकि दूसरे कमरे में सुरेश का भांजा धनी राम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।

इसके बाद हत्या की आशंका में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है कि सुरेश ने रात के दौरान वारदात को अंजाम दिया और अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, कुल सात लोग सुरेश, उसकी पत्नी कविता और उनके पांच बच्चे फरार बताए जा रहे हैं। इनमें एक लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष है, जबकि अन्य चार बच्चे 16 वर्ष से कम आयु के हैं। एक पुरुष और तीन बच्चों के सिर मुंडे होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर इन व्यक्तियों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस थाना ठियोग के नंबर 01783-238205, 88947-28020 और 7018292221 पर संपर्क करें।