हरियाणा में दो मकानों में चोरी की वारदात, 6 लाख की नकदी, गहने उड़ा ले गए चोर
- By Gaurav --
- Saturday, 23 Aug, 2025

Theft in two houses in Haryana,
Crime in Kaithal: कैथल के चीका में चोर दो मकानों से करीब छह लाख रुपए के गहने, नकदी, मोटरसाइकिल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों से बैंगलोर व चंडीगढ़ गए हुए थे। इस संबंध में मकान मालिक ने चीका थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरुद्वारा वाली गली चीका निवासी बलविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं। एक महीने पहले वे भाई पवन अपने लड़के के पास बैंगलोर चले गए थे। घर को ताला लगा हुआ था। उसका दूसरा भाई कृष्ण भी एक महीने पहले चंडीगढ़ में अपनी नौकरी पर चला गया।
अब 21 अगस्त को कृष्ण कुमार की पत्नी मीना रानी चंडीगढ़ से अपने बच्चों के साथ आई। उसने मेन गेट का ताला खोला तो देखा कि उसके घर के अन्दर चोरी हो चुकी थी। मकानों पर जो ताले लगे थे, वे बदले हुए थे। उनके घरों से मोटर साइकिल, इन्वर्टर, बैटरी, सिलेंडर, एक गैस चुल्हा, एक माइक्रो वेव, एलईडी, 20 सिक्के चांदी, 2 जोडी पाजेब, 50 ग्राम सोना, 25 हजार रुपए नकद व घर के बर्तन चोरी हो चुके थे।
इसी प्रकार उसके भाई के घर से भी नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी हो चुका था।
चीका थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।