महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, छह साल की मासूम से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, छह साल की मासूम से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी

महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, छह साल की मासूम से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

रुड़की: पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी, जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी. आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए.

वहीं, किसी तरह महिला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है. ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

उधर, बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.