उत्तराखंड सरकार ने जारी की अप्रैल माह की पेंशन, 7.56 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजे 111 करोड़ रुपये

उत्तराखंड सरकार ने जारी की अप्रैल माह की पेंशन, 7.56 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजे 111 करोड़ रुपये

The Uttarakhand government has released

The Uttarakhand government has released

देहरादून। The Uttarakhand government has released, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को एक क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन जारी की। इस दौरान राज्य सरकार ने सात लाख 56 हजार 682 लाभार्थियों के खातों में कुल 111 करोड़, 82 लाख, 52 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये सीधे हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को इस राशि का लाभ मिला है।

निरंतर आयोजित किए जा रहे बहुद्देशीय शिविर 

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पेंशन का लाभ पहुंचाने के लिए राज्यभर में निरंतर बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वर्ष 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्तियों का सर्वे कर उनकी पात्रता से संबंधित औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली जाएं, ताकि 60 वर्ष पूर्ण होते ही उन्हें पेंशन का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए वार्षिक आय सीमा को व्यावहारिक बनाया जाए और सभी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

सीएम ने दिए नवाचार अपनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समाज कल्याण के क्षेत्र में नवाचार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग की बेहतर कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ साझा किया जाए। साथ ही काल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनर्स से नियमित संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।

जरूरतमंदों का रखा जा रहा ध्यान : खजान दास

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, निदेशक समाज कल्याण डा. संदीप तिवारी उपस्थित रहे।