आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन पर नंदिनी शर्मा को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन पर नंदिनी शर्मा को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

The UT Cricket Association honored Nandini Sharma

The UT Cricket Association honored Nandini Sharma

चंडीगढ़: The UT Cricket Association honored Nandini Sharma, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने उभरती हुई क्रिकेटर नंदिनी शर्मा को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर सम्मानित किया। यह विश्व कप जून 2026 में इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा।

सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एक सादे समारोह में यूटीसीए के  फाउंडर प्रेसिडेंट एवं महिला प्रीमियर लीग (बीसीसीआई) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन  ने नंदिनी शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके माता-पिता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में संजय टंडन ने नंदिनी को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन की सराहना की, जिसके दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने विश्वास जताया कि नंदिनी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगी और युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

नंदिनी शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए यूटीसीए का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी इस यात्रा में एसोसिएशन, कोच, परिवार और साथियों का अहम योगदान रहा है।

इस अवसर पर यूटीसीए के कोषाध्यक्ष आलोक कृष्ण, सीईओ देवेंद्र शर्मा और एपेक्स सदस्य डेनियल बनर्जी भी उपस्थित रहे।