स्टेयरिंग बाहर लटका, टुकड़े-टुकड़े हो गया इंजन, चकनाचूर हो गई कार, भयंकर हादसे ने दिल दहलाया, खाटू से लौट रहे थे
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

स्टेयरिंग बाहर लटका, टुकड़े-टुकड़े हो गया इंजन, चकनाचूर हो गई कार, भयंकर हादसे ने दिल दहलाया, खाटू से लौट रहे थे

 Dausa Road Accident News

Dausa Road Accident News

दौसा :  Dausa Road Accident News: जिले में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसा कलक्ट्रेट चौराहे के समीप हुआ, जहां एक हरियाणा नंबर की कार कंटेनर में जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है.

दौसा डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान दौसा आरटीओ कार्यालय के बाहर कंटेनर को परिवहन उड़नदस्ते ने रुकवाया था. तभी पीछे से आ रही कार कंटेनर में तेज गति से आकर घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.

बुरी तरह कार में फंसे थे शव : हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रवि प्रकाश, कोतवाली एसएचओ सुधीर उपाध्याय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. चारों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे. मृतकों में मां, बेटा और बहन शामिल हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.