असम में 'हिमंत युग' की दूसरी पारी: लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन शर्मा ने रचा इतिहास
The Second Innings of the 'Himanta Era' in Assam
The Second Innings of the 'Himanta Era' in Assam, असम में विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत के बाद Himanta Biswa Sarma ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही वह असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी फील्ड में आयोजित भव्य समारोह में सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ''यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मेरे चार सहयोगी - रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग, कल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे।'' बोरा, असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष हैं और बोरो, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं। और दोनों राजग नीत पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं, जिन्होंने 2026 के चुनाव में राज्य की राजनीति में वापसी की।
शर्मा ने कहा, ''मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि माननीय विधायक रंजीत दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे।'' उन्होंने कहा, ''मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सब मिलकर एक मजबूत, अधिक विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे।''