सैफई से शुरू होगी सरकार बनाने की राह: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

सैफई से शुरू होगी सरकार बनाने की राह: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

The path to forming th

The path to forming the government will start from Saifai

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सरकार बनाने का रास्ता सैफई से ही शुरू होगा. 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की औपचारिक राजनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई की धरती ने हमेशा समाजवादी आंदोलन को दिशा दी है और यहीं से बदलाव की लहर उठेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा. कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने साफ कहा कि सपाइयों का अनुशासन में रहना बेहद जरूरी है. बिना अनुशासन के कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान को संगठन के भीतर एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बहाने अमेरिका की भूमिका पर टिप्पणी की. साथ ही केंद्र सरकार की विदेश नीति और व्यापारिक करारों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों के नाम पर आलू किसानों समेत अन्य वर्गों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री की जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विदाई से पहले विदेश दौरे कर व्यापारिक करार किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा.


होली महोत्सव से सियासी संदेश

समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई की अगली होली और भी बेहतर और भव्य होगी. होली महोत्सव के बहाने सैफई से दिया गया यह राजनीतिक संदेश अब प्रदेश की सियासत में नई चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर हम सब को मुलाकात हो रही है. हम सब जानते है, भारत के त्यौहार हमें अच्छाई का रास्ता दिखाते है. अच्छाई और अन्याय के खिलाफ जो हुआ है उसको याद करके एक दूसरे को बधाई दे. हम सब लोग त्योहार के लिय इक्कठे हैं. हम देख रहे हैं कि दुनिया क्या चल रहा है. कहीं मिसाइल चल रही है, तो कहीं बम चल रहे है. युद्ध चलते जा रहे है और एक दूसरे की जान ले रहे है. कई देश एक दूसरे की सीमाओं में घुस रहे है. ताकतवर देश दूसरे देशों के राष्ट्रपति का अपहरण कर रहे हैं. चंबल के डाकू अपहरण किया करते थे, अब ताकतवर देश अपहरण कर रहे हैं. एक देश का मुखिया मीटिंग कर रहा था और एक बम आकर गिरा और सब मर गए. सपा युद्ध के खिलाफ है. महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का रास्ता दिखाया.

सीएम योगी पर फिर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने तैयारी की. हम लोग जितनी तैयारी रखेंगे उतना आसान सरकार बनाना होगा. 2012 में होली के बाद ही सरकार बनी थी. यूपी में 403 विधान सभा है और आज दिन कम है और विधानसभा ज्यादा है. जितनी बड़ी जीत हुई थी, उससे बड़ी जीत दिलानी है. हमारे पास बड़ी चुनौती है. क्योंकि हमारे लोगों ने उन्हें हराया है और वो जान गए हैं कि उन्हें कैसे हराया है. पीडीए की ताकत के साथ उन्हें हराना है. पीडीए का नारा हर किसी से ज्यादा है. हमारे पूजनीय शंकराचार्य पीड़ित और दुखी हैं. इसलिए उनके साथ हम खड़े हैं. जो पीड़ित और दुखी होगा उनके साथ खड़े हैं. भाजपा के लोग अपने को सनातनी मानते है और उनकी अब पोल खुल गई है. हमारी गीता में लिखा है कि जो दूसरे का दुख समझे वो योगी होता है. कोई वस्त्र पहनने और कान छिदवाने से योगी नहीं बन सकता है. जो प्रमाणपत्र मांग रहे इनके पास खुद कोई प्रमाणपत्र नहीं है.