झारखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों के नाम राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक के लिए भेजे गए, माओवादी विरोधी अभियानों में दिखाया था शौर्य

झारखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों के नाम राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक के लिए भेजे गए, माओवादी विरोधी अभियानों में दिखाया था शौर्य

1000267551

The names of 14 police officers and personnel from Jharkhand

रांची। The names of 14 police officers and personnel from Jharkhand, झारखंड में माओवादियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अदम्य साहस, वीरता व उत्कृष्ट अनुसंधान को लेकर राज्य के 14 पुलिस अधिकारियों-जवानों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व वीरता पदक की अनुशंसा की गई है।

राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से यह अनुशंसा की है। अब गृह मंत्रालय में झारखंड से भेजी गई सूची की समीक्षा होगी। जिनके नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें एक आइपीएस अधिकारी, एक डिप्टी कमांडेंट, एक डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और जवान शामिल हैं।

गृह विभाग ने बोकारो, चतरा और गुमला जिलों में हुए चार प्रमुख मुठभेड़ व अभियानों को इसके लिए आधार बनाया है और इन जांबांजों के शौर्य को सराहा है।

किस मुठभेड़ के लिए किनके नाम की अनुशंसा

  1. बोकारो मुठभेड़ : 24 जनवरी 2025 को बोकारो के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंसी गांव के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया था। मौके से एक एके-47 व इंसास राइफल की बरामदगी हुई थी। इसमें तत्कालीन एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी, दारोगा अभिषेक किशोर, सुभाष कुमार यादव, सिपाही दीनबन्धु शेखर, रामजी कुमार व शिवरतन साहू के लिए पुलिस वीरता पदक की अनुशंसा की गई है।
  2. चतरा के लावालौंग में टीएसपीसी माओवादियों से मुठभेड़ : 2 नवंबर 2019 को चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के माओवादियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया था। जांबाज टीम ने डटकर मुकाबला किया और 16 माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें शामिल डिप्टी कमांडेंट रविशंकर पांडेय, तत्कालीन सिमरिया थानेदार इंस्पेक्टर लव कुमार सिंह, हवलदार विक्की गुरुंग के लिए पुलिस वीरता पदक की अनुशंसा की गई है।
  3. चतरा बूटकुईंया मुठभेड़ : 29 जनवरी 2023 को चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित मनातू व बूटकुईंया की पहाड़ियों पर पुलिस व कोबरा बटालियन ने साझा अभियान चलाकर इनामी माओवादी को मार गिराया था। इसमें शामिल इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी, सिपाही चन्दन कुमार पासवान के लिए पुलिस वीरता पदक की अनुशंसा की गई है।
  4. गुमला कुरुमगढ़ मामला : 31 मई 2021 को गुमला के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सटीक रणनीति और उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए अधिकारियों को नामांकित किया गया। इसमें शामिल डीएसपी विकास आनन्द लांगुरी, दारोगा विवेकानन्द श्रीवास्तव, सिपाही अशोक कुमार के लिए पुलिस वीरता पदक की अनुशंसा की गई है।