पच्छाद पंचायत समिति पर फिर खिला 'कमल': भाजपा ने दर्ज की प्रचंड जीत, प्रकाश भाटिया अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
The 'Lotus' Blooms Once Again at Pachhad
नाहन (सिरमौर)। The 'Lotus' Blooms Once Again at Pachhad, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति पच्छाद पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा होगा। इससे पहले भी पंचायत समिति पर भाजपा के सुरेंद्र नेहरू अध्यक्ष थे।
रविवार देर रात को घोषित हुआ चुनाव परिणाम में 15 सदस्य पंचायत समिति में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 सदस्य चुनकर आए हैं। कांग्रेस के पांच सदस्यों में रणधीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, गोविंदराम व रीना देवी शामिल हैं।
जबकि भाजपा के सदस्यों में ममता देवी, निशुबाला, अमरजीत सिंह, हेमलता, कविता शर्मा, सीमा देवी, सुरेखा पराशर, प्रकाश भाटिया, नमिता देवी व वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। बता दें कि पच्छाद पंचायत समिति इस बार अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए आरक्षित है।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार प्रकाश भाटिया माने जा रहे हैं। प्रकाश भाटिया इससे पहले बाग पशोग पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं।
पंचायत समिति पच्छाद के वार्ड नंबर 1 वासनी से ममता देवी, वार्ड नंबर 2 लाना भलटा से निशुबाला, वार्ड नंबर तीन मानगढ़ से रणधीर सिंह, वार्ड नंबर 4 लानाबाका से अमरजीत सिंह वार्ड नंबर 5 बजगा से हेमलता, वार्ड नंबर 6 सराहां से कविता शर्मा, वार्ड नंबर 7 सिरमौर मंदिर से सीमा देवी वार्ड व वार्ड नंबर 8 काटली से सुरेंद्र कुमार विजय हुए हैं।
वहीं, वार्ड नंबर 9 सुरला जनोट से जयप्रकाश, वार्ड नंबर 10 बनी बखोली से सुरेखा पाराशर, वार्ड नंबर 11 नैनाटिक्कर से गोविंदराम, वार्ड नंबर 12 बाग पशोग से प्रकाश भाटिया, वार्ड नंबर 13 डिलमन से रीना देवी, वार्ड नंबर 14 नारग से नमिता देवी व वार्ड नंबर 15 कोटला बरोग से वीरेंद्र सिंह सदस्य निर्वाचित हुए हैं।