बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

गोहर 28 जून (सुभाग सचदेवा)-:-
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं नाचन कांग्रेस में टिकट के चाहवानो की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। पिछले कई चुनावों में नाचन में कांग्रेस की तरफ से टेक चंद डोगरा का एकाधिकार रहा।  2012 के चुनावों में निवर्तमान विधायक विनोद कुमार से पराजित होने के बाद  टेक चंद डोगरा सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए। जिसके चलते गत विधान सभा चुनाव 2017 में नाचन से कांग्रेस ने नए प्रत्याशी लाल सिंह कौशल पर दांव खेला मगर लाल सिंह कौशल भी भाजपा विधायक विनोद कुमार को शिकस्त नहीं दे पाए और हिमाचल में सबसे ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में सम्पन्न मध्यवर्ती लोकसभा चुनावों में नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह को लगभग 3000 मतों की बढ़त हासिल हुई जिससे  नाचन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक नया जोश पैदा हुआ। अब जबकि विधानसभा चुनाव 2022 एकदम सिर पर हैं मात्र कुछ ही समय रह गया है।  नाचन कांग्रेस में टिकट के चाहवानों की गिनती भी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक रहे टेक चंद डोगरा के बेटे संजू डोगरा ,पूर्व प्रत्याशी रहे लालचंद कौशल, दामोदर दास चौहान ,ब्रह्म दास चौहान ,सेवानिवृत्त कैप्टन सेवक सिंह, प्रेमलाल गुड्डू, समाजसेवी नरेश कुमार चौहान आज कुछ ऐसे नाम हैं जो पिछले काफी समय से जनता के बीच जाकर अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं । वहीं देखा जाए तो भाजपा में अभी तक निवर्तमान विनोद कुमार  का नाम ही ऐसा नाम है जो नाचन भाजपा की तरफ से सर्वोपरि माना जा रहा है। नाचन कांग्रेस की आपसी खींचतान और टिकट की चाहत यदि टिकट आवंटन तक ही रहती है तब तो कांग्रेस के लिए शुभ संदेश रहेगा अगर टिकट आवंटन के बाद भी नाचन कांग्रेस एक छत के नीचे ना आए नाचन भाजपा और विधायक विनोद कुमार की फिर से बल्ले बल्ले होने से कोई नहीं रोक पाएगा। वहीं अगर नाचन कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ती है तो विधायक विनोद कुमार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।

बढ़ती ही जा रही है नाचन में कांग्रेस के टिकट चाहवानो की फेहरिस्त।


फोटो 1 नरेश चौहान 2  संजु  डोगरा (संजीव) 3 ब्रह्म दास चौहान 4 दामोदर चौहान 5 लाल सिंह कौशल 6 प्रेमलाल गुड्डू 7 सेवानिवृत्त कैप्टन सेवक सिंह