बारात से पहले फेशियल कराने गया दूल्हा, किया ऐसा कांड धरी की धरी रह गई तैयारी

बारात से पहले फेशियल कराने गया दूल्हा, किया ऐसा कांड धरी की धरी रह गई तैयारी

Missing Groom Went For Facial

Missing Groom Went For Facial

Missing Groom Went For Facial: देवरिया में अजीबो-गरीब घटना तब घटी, जब बारात निकलने से ठीक एक दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के घरवालों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। वहीं दूल्हे के फरार होने की जानकारी जब वधू पक्ष को हुई तो वह लोग दूल्हे के घर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के रुपए और शादी के लिए दिए गए सामान को वापस मांगा। दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता देखकर आसपास के लोग जुट गए।

सीमा से सटे बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के की शादी कुछ दिन पहले कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र में तय हुई थी। 6 जून को तिलक का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ था। रविवार को बारात जाने वाली थी। दूल्हे और दुल्हन दोनों के घरों में बारात की तैयारी चल रही थी। तभी शनिवार की शाम को चेहरे पर फेशियल कराने के बहाने दूल्हा घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को कुछ शक हुआ। लड़के के पिता ने फोन मिलाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

अचानक दूल्हे के गायब होने से परिजनों और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर दुल्हन पक्ष वाले भी परेशान हो गए। आनन-फानन में दोनों घरों में शादी के पहले की तमाम रस्मों को रोक दिया गया। रविवार की सुबह दुल्हन के घरवाले लड़के के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत होती रही। कुछ लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की के घरवाले तैयार नहीं हुए। लड़की के पिता ने शादी में लगभग 7 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। उन्होंने दूल्हे के परिजनों से अपने पैसे वापस मांगे।

स्थानीय लोग दबी जुबान से बता रहे थे कि फरार युवक का पहले से ही किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने घरवालों को शादी से मना भी किया था। लेकिन घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी तय कर दी थी। दुल्हे के फरार होने से ढेरों अरमान लिए रिश्तेदार भी मायूस दिखे। रविवार दोपहर को रिश्तेदार भी एक एक कर अपने घर चले गए।

यह पढ़ें:

भाजपा ब्लॉक प्रमुख सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में महिला का चाकू से गला रेता: परिचित महिला ने घर में घुसकर की वारदात; अवैध संबंधों को लेकर था विवाद

मुरादाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10-10 हजार के दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली