The fear of Kangana's defeat in front of Vikramaditya was clearly visible on Jairam's face: Siraj Congress
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Himachal : विक्रमादित्य के आगे कंगना की हार का डर साफ झलका जयराम के चेहरे पर: सिराज कांग्रेस

Congress

The fear of Kangana's defeat in front of Vikramaditya was clearly visible on Jairam's face: Siraj Co

The fear of Kangana's defeat in front of Vikramaditya was clearly visible on Jairam's face: Siraj Congress : गोहर। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में जहां पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार चल रही है। वहां पर इन आम चुनाव में मोदी मैजिक शून्य होता दिखाई दे रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से जो कि हिमाचल की इस वक्त सबसे हॉट सीट बनी हुई है जहां पर भाजपा ने फिल्मी जगत अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है, वहीं पर कांग्रेस की तरफ से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह टिक्का को चुनाव अखाड़े में उतारने का मन बना लिया है। विक्रमादित्य सिंह की चुनावी अखाड़े में उतरने से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की हार सामने देख पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का डर उनकी जुबान पर आ गया। गत दिवस कुल्लू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली भेजने की साजिश चल रही है। उन्हें इतना यकीन है कि विक्रमादित्य सिंह दिल्ली जाएंगे जिस वजह से कंगना रनौत यह सीट हार रही हैं। 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा विक्रमादित्य सिंह को यह सोचना चाहिए इसके पीछे कांग्रेस की क्या चाल है। मगर सिराज कांग्रेस के चेत राम ठाकुर टेक चंद चौहान गोरजा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का कहना है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहुत स्ट्रॉन्ग प्रत्याशी को केंद्र भेजने का कमान बनाया है जो केंद्र में जाकर हिमाचल के विकास की हिमाचल के लोगों की एक स्ट्रांग आवाज बनेगी नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संक्षिप्त क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की हार को सामने देखते हुए विक्रमादित्य सिंह से चुनाव न लडऩे की मांग कर रहे हैं। मगर शायद वह अपने ही विधानसभा क्षेत्र सराज से पूर्व में विधानसभा क्षेत्र में ली हुई लीड को बरकरार नहीं रख पाएंगे। 

सिराज विधानसभा क्षेत्र से जहां पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का लोगों में एक विशेष स्थान है आज उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह को भी सराज के लोग सर आंखों में उठाएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भारी बहुमत से जीतकर केंद्र की राजनीति में पहुंच कर बड़ी शुरुआत करेंगे। सराज कांग्रेस का कहना है हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस विजय पताका फहराएगी।

 

ये भी पढ़ें ....

गर्मियों में शिमला का आनंद लेने के इच्छुक सैलानियों के लिए टॉय ट्रेन चलाने का फैसला

 

 

ये भी पढ़ें ....

Himachal : मुझे हरोली ने जो सम्मान दिया उसके लिए सदा ऋणी रहूंगा : मुकेश