जंगल में गयी महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती

जंगल में गयी महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती

Kotdwar Elephant Attack on Women News

Kotdwar Elephant Attack on Women News

Kotdwar Elephant Attack on Women News: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

साथी महिलाओं के चिल्लाने पर भागा हाथी (The elephant ran away on the shouts of fellow women.)

इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

यह पढ़ें:

केदारनाथ धाम पंजीकरण पर लगी रोक, जानिए कब तक रहेगी पाबंदी; उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी

सांड पर सवार होकर सड़क पर निकला बाहुबली, भल्लालदेव की तरह मचा दिया गदर

शहीद कमांडो रुचिन रावत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि